सिडकुल थाना 5000 के इनामी फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने

Spread the love

5000 के इनामी फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने

सिडकुल-थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश “अपराध मुक्त प्रदेश” के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के फरार 5000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
नितेश शर्मा के अनुसार थाने पर पूर्व में विभिन्न धाराओं में पंजीकृत फरार एंव ईनामी अभियुक्त संजु पुत्र सुलेखचन्द उम्र 33 वर्ष निवासी चौहान मार्केट रावली महदूद जिला हरिद्वार जो कि मुकदमा पंजीकृत किये जाने के बाद से लगातार फरार चल रहा था, और जिसकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। जिसकी तलाश तथा गिरफ्तारी हेतु उनके नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल देशराज व कांस्टेबल रोहित तथा अनिल की गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने रहने के ठिकाने बदल बदल कर पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। अभियुक्त पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु मुखवीर तन्त्र को सक्रिय कर मोबाइल सर्विलांस की मदद से अभियुक्त संजु को चीतल डेरी के सामने मैदान सिडकुल से गिरफ्तार कर लिया गया।
बाद गिरफ्तारी अभियुक्त संजू को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now

error: Content is protected !!