सिडकुल थाना चार फरार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love

रिपोर्ट-राजेश गुप्ता

सिडकुल-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि 5 मार्च को प्रमोद पाल की तहरीर के आधार पर थाने में सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्राप्त तहरीर के अनुसार आरोपियों द्वारा एक राय होकर लाठी-डंडों व तलवार से लैस होकर प्रमोद पाल के घर में घुसकर प्रमोद पाल व उसके परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से फायर भी किया गया। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट के सुपुर्द की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष ने
वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, देशराज व जितेंद्र मलिक, तथा कांस्टेबल रोहित कुमार, गजेंद्र तोमर, अनिल कंडारी, मनीष व अरविंद कुमार की गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व ज़मीनी स्तर पर मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर घटना में शामिल चार व्यक्तियों जतिन उर्फ भारत पुत्र परमाल सिंह जोत निवासी थाना कर्नलगंज गोंडा यूपी, राजीव पाल पुत्र जंग बहादुर निवासी गांव मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी, रोहन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम धारूवाला मंडावली जिला बिजनौर यूपी, सागर पुत्र मामचंद निवासी ग्राम रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर यूपी को धर दबोचा। नितेश शर्मा ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।उन्होंने बताया कि केस से संबंधित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now

error: Content is protected !!