लक्सर। क्षेत्र में व पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है उसको संज्ञान में रखते हुए उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ गंगा के तटबंध का निरीक्षण किया और जर्जर हालत में तटबंध को दुरुस्त किये जाने के अधिकारियो को निर्देश दिए।
लक्सर उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ भोगपुर से बालावाली तक तटबंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर तटबंध में कटाव होना पाया गया। एक- दो स्थानों पर गंगा के पानी के उफान पर आने के कारण तटबंध में बड़ा कटाव देखने को भी मिला है। जिस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल तटबंध की मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि तटबंध की मजबूती के लिए भोगपुर से बालावाली के बीच पंद्रह स्पर बनाए जाएंगे। सिंचाई विभाग द्वारा जिसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की विभीषिका को न झेलना पड़े। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तटबंध के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि बरसात के दिनों में क्षेत्र के लोगों को हर साल बाढ़ का कहर झेलना पड़ता है। करीब 15 वर्ष पूर्व गंगा व सोलानी नदीयो पर बने तटबंधो की मरम्मत न होने के कारण तटबंध जर्जर हालत में हो गए हैं। सिंचाई विभाग को केवल बरसात के दिनों में ही तटबंध की मरम्मत की याद आती है और मरम्मत के नाम पर लाखों रुपया पानी में बहा दिए जाते है। हाल ही में 11 जुलाई को आई बढ़ाने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। लोगों के घरों व दुकानों का सामान बर्बाद हो गया वहीं किसानों की फैसले पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जिसका मुआवजा सरकार द्वारा अभी तक किसानों को नहीं दिया गया है।
