गाड़ी से डीजल चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, डीजल बरामद ।

Spread the love

लक्सर/हरिद्वार
लक्सर कोतवाली क्षेत्र मे सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों में काफ़ी समय से हो रही चोरी की वारदात ने लोगो की नींद उड़ा रखी है। शातिर चोर घर के सामने खड़ी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं।
आये दिन लोग टुल्लू पम्प सहित अन्य चीजों की चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं।
कमल कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी शेखपुरी लक्सर जिला हरिद्वार 29 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रातः 6:00 बजे डस्टर कर में सवार तीन चार चोरों द्वारा मेरे ट्रक से 250लीटर डीजल चोरी होने की तहरीर लक्सर कोतवाली में दी गई थी। तहरीर के आधार पर लक्सर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। लक्सर पुलिस द्वारा गहनता से जांच करने पर आरोपी 1.मुजम्मिल पुत्र अफलातून निवासी ग्राम जोला थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, 2. दिलशाद उर्फ दिल्ली पुत्र मुल्तान निवासी खेड़ी खुर्द थाना लक्सर 3. आस मोहम्मद पुत्र ममता उर्फ बुद्धू निवासी खेड़ी खुर्द थाना लक्सर के नाम प्रकाश में आया जिसमें से एक आरोपी मुजम्मिल पुत्र अफलातून निवासी ग्राम जोला थाना बुढ़ाना को आज 22अगस्त को श्री सीमेंट के पीछे खंडहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 150 लीटर डीजल व चोरी में प्रयोग किए गए उपकरण बरामद किए गए हैं।
लक्सर पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए इस आरोपी को अपने हिरासत में लिया है। और पूछ ताछ कर रही है।पुलिस ने डीजल सहित उपकरण आदि भी बरामद किया है।साथ ही चोरी के सामान खरीदने वालों की भी पूछताछ कर रही है।जिसमें चोरी के कई वारदात के खुलासे हो सकते हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now