रिपोर्ट-राजेश गुप्ता
कनखल-थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थाना कनखल क्षेत्र के मोहल्ला चकलान निवासी कामिनी पत्नी मदन सिहं ने 5 जून को कनखल थाने में दो बाईक सबारों द्वारा मोबाईल फोन को लूटकर ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमे कनखल पुलिस ने एक व्यक्ति को पहले ही कर लिया था जबकि दूसरा व्यक्ति इस वक्त से फरार चल रहा था।तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में एसआई भजराम चौहान और कांस्टेबल उम्मेद सिंह, सत्येंद्र रावत, बलवंत सिंह की पुलिस टीम ने जियापोता तिराहे से फरार इनामी अपराधी कृष्णपाल उर्फ निच्चू उर्फ रुस्तम पुत्र बुद्ध सिहं निवासी दुर्गागढ थाना पथरी को गिरफ्तार किया। थाना कनखल पुलिस द्वारा बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को न्यायालय समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
