लक्सर-सुलतानपुर आदमपुर निवासी वसीम अली पुत्र नसीम ने पुलिस को एक तहरीर देकर पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर गांव निवासी कुछ व्यक्तियों पर घर में घुसकर जबरन घर खाली कराने को लेकर गाली गलौज करने और घर खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार सुलतानपुर आदमपुर निवासी वसीम अली ने बताया कि 27 अक्टूबर की शाम लगभग 6 बजे जब वह घर के अंदर बैठा हुआ था उस वक्त नसीम पुत्र यामीन, अनस पुत्र नसीम,और इरफान पुत्र मोहसिन सभी निवासी गण सुलतानपुर आदमपुर घर के अंदर आए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर मकान खाली करने को कहने लगे, तथा नहीं करने पर उसे और उसकी पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगें।शोर शराबा सुनकर पड़ोसी तालिब, मुरसलीन,शाहनवाज आदि ने आकर उसकी जान बचाई।कुछ समय बाद इरफान पुत्र मोहसिन के बड़े भाई महबूब ने भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी है,वह अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। उसने पुलिस से जान माल के खतरे की आशंका को देखते हुए अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में वसीम अली का कहना है कि उसके व उसके परिवार के साथ कोई भी घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी उपरोक्त नसीम, अनस,इरफान तथा महबूब की होगी। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
