गुरुकुल नारसन भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने रोड शो में दिखाया दमखम

Spread the love

रिपोर्ट अर्सलान अली

गुरुकुल नारसन से मंगलौर तक भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भढ़ाना के भव्य रोड शो का आयोजन किया गया, इस अवसर पर हजारों की संख्या में कारों , ट्रैक्टरों का काफिला उपस्थित रहा ट्रैक्टर और कारों में भाजपा के झंडे लगाए हुए थे सबसे आगे खुली जीप में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी आदि भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित रहे उनके पीछे ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ता कारों में, ट्रैक्टर ट्राली में, बाइकों से चल रहे थे चारों ओर भाजपा जिंदाबाद करतार सिंह भडाना जिंदाबाद के नारे लग रहे थे, इस अवसर पर हेलीकॉप्टर से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर लगातार पुष्प वर्षा होती रही, भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कहा कि जिस प्रकार से मंगलोर क्षेत्र की जनता का स्नेह उनके साथ बना हुआ है और भाजपा पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं उससे प्रतीत होता है कि भाजपा की जीत निश्चित होगी , हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड में पांचो सीट भाजपा के पक्ष में गई हैं ठीक वैसे ही यह सीट भी भाजपा के पक्ष में जाएगी, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है, सभी लोग चाहते हैं कि मंगलोर सीट भी इस बार भाजपा के पक्ष में जाए और आने वाले चुनाव के दिन मैंगलोर के लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करके करतार सिंह भडाना को भारी मतों से विजई बनाएंगे, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि इस बार मंगलौर की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए मन बना लिया है, रोड शो में भाग लेने वालों में जिला प्रभारी आदित्य चौहान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह , सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सुभाष वर्मा, सुशील राठी,जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, भीम सिंह, प्रदीप पाल,जिला कौशअध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सोशल मीडिया प्रभारी विकास प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक,युवा जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी ,अक्षय प्रताप सिंह, सुशील रावत, सुंदरलाल प्रजापति, संजय अरोड़ा, सचिन तनेजा,एडवोकेट नवीन जैन , जिला मंत्री सतीश सैनी, राजीव राठौड़, कुलदीप भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now