लकसर दर्जनों गांवों को मिलेगी जाम से निजात बाकरपुर से टीकमपुर तक बनेगा

Spread the love

दर्जनों गांवों को मिलेगी जाम से निजात बाकरपुर से टीकमपुर तक बनेगा बाईपास
लक्सर बाकरपुर से टीकमपुर तक विधायक के द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर सरकार ने मोहर लगा दी है अब बाकरपुर से टीकमपुर तक बाईपास बनने जा रहा है जिससे कई दर्जन गावो को जाम से भी निजात मिलेगी कई दर्जन ग्रामीणों के साथ विधायक के द्वारा निरीक्षण भी किया गया है लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा बताया गया था कि अलावलपुर भीकमपुर नेहन्दपुर सुल्तानपुर आदि गांव में बड़े वाहन निकालने के लिए रास्ता नहीं है जिससे आने-जाने वाले रास्तों पर जाम लग जाता है और गांव में भी बड़ा नुकसान हो जाता है उसी को देखते हुए मैंने एक प्रस्ताव भाकरपुरा से टीकमपुर बाईपास के लिए सरकार से मांग की थी मेरे मांग पत्र पर सरकार के द्वारा मोहर लगा दी गई है अब क्षेत्र के कई दर्जन गांवों को इस बाईपास से गुजरना होगा और जाम से भी निजात मिल जाएगी उन्होंने कहा मेरे द्वारा जो भी विकास कार्य कराये जा रहे हैं वह जात बिरादरी के आधार पर नहीं प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा मेरे द्वारा पहले भी कई बड़े विकास कार्य कराये जा चुके हैं और कुछ विकास कार्यों की जो बड़े लेवल के हैं उन पर भी मांग की जा रही है जिससे ग्रामीण अपनी बच्चों की पढ़ाई अपने क्षेत्र में ही कर सकें और बड़ी गंगा पर अस्थाई पुल भी मंजूर हो गया है उन्होंने कहा आगे भी देखते जाइए किस तरह से विकास कार्य को रफ्तार मिलती है लक्सर विधायक के द्वारा कराई जा रहे विकास कार्यों की आम जनता भी जमकर तारीफ कर रही है उनके साथ निरीक्षण के इस प्रोग्राम में दर्जनों व्यक्ति मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now